{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Dubai Fashion Week 2026: मनीष मल्होत्रा की शो-स्टॉपर बनीं कृति सेनन, ‘इनाया–द इंडिया स्टोरी’ कलेक्शन में बिखेरा जलवा

आइवरी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में रैंप पर उतरीं कृति सेनन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रॉयल लुक

 

मनोरंजन, डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने दुबई फैशन वीक 2026 में अपने शानदार रैंप वॉक से सभी का दिल जीत लिया। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन ‘इनाया – द इंडिया स्टोरी’ के लिए कृति शो-स्टॉपर बनीं और उनके एलिगेंट लुक ने फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आइवरी इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं रॉयल

कृति सेनन ने इस खास मौके पर आइवरी कलर की इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहनी थी, जिसमें पारंपरिक कढ़ाई और शिमरिंग बीडवर्क देखने को मिला। हाई-वेस्ट फ्लोर लेंथ स्कर्ट के साथ शीयर ट्यूल केप ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया। रैंप पर चलते हुए कृति का आत्मविश्वास और रॉयल अंदाज़ देखते ही बन रहा था।

सोशल मीडिया पर भी कृति का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके स्टाइल और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

A post shared by Iconic Episode (@iconic_episode)

दुबई फैशन फेस्टिवल में मनीष मल्होत्रा को मिला ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड

इस इवेंट के दौरान मनीष मल्होत्रा को Designer of the Year Award से भी सम्मानित किया गया। समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-“यह हमारी दो साल की जर्नी है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बेहद खास है।”

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं कृति सेनन

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इससे पहले वह धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आ चुकी हैं।
वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी कृति सुर्खियों में बनी रहती हैं। काफी समय से उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है।