खेसारी लाल यादव की 8 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म, 2 करोड़ के बजट में कमाए थे 17 करोड़
प्रियंका सिंह और खेसारी के इन 9 गानों ने मचाया था धमाल; काजल राघवानी व अवधेश मिश्रा ने निभाई थी अहम भूमिका
भदैनी मिरर, वाराणसी। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्मों और गानों का क्रेज दर्शकों के बीच लंबे समय तक बना रहता है। करीब आठ साल पहले रिलीज हुई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संघर्ष' आज भी भोजपुरी की यादगार और सफल फिल्मों में गिनी जाती है। लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, वहीं इसके गानों ने भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।
रक्षाबंधन पर हुई थी रिलीज, काजल राघवानी संग जमी थी जोड़ी
पराग पाटिल के निर्देशन और रत्नाकर कुमार के निर्माण में बनी भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' 24 अगस्त 2018 को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में खेसारी लाल यादव ने कन्हैया का किरदार निभाया था, जबकि अभिनेत्री काजल राघवानी उनकी पत्नी रुक्मणी की भूमिका में नजर आई थीं। इनके साथ अवधेश मिश्रा, रितु सिंह, निशा झा और संजय महानंद जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
बेटियों के अधिकार और शिक्षा का सशक्त संदेश देती है कहानी
'संघर्ष' की कहानी महिला सशक्तिकरण और समाज की रूढ़िवादी सोच पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह बेटियों को लेकर पारंपरिक और संकीर्ण मानसिकता बाधा बनती है और बदलाव क्यों जरूरी है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए फिल्म में कन्हैया अपने परिवार व समाज की पुरानी धारणाओं के खिलाफ खड़ा होकर अपनी बेटी के अधिकारों और शिक्षा के लिए संघर्ष करता है।
फिल्म 'संघर्ष' के सभी 9 सुपरहिट गानों की लिस्ट
फिल्म में कुल 9 गाने शामिल थे, जिनका संगीत धनंजय मिश्रा और मधुकर आनंद ने तैयार किया था, जबकि गीत प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और पवन पांडे ने लिखे थे। इन गानों को खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह, नीतू श्री, हनी बी, इंदु सोनाली और जितेंद्र सिंह ने अपनी आवाज दी थी:
-
सतुवा जवनिया के — खेसारी लाल यादव और नीतू श्री
-
तोहार होठवा लागे ला — खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह
-
ढोवल बाड़ू दूध से — खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह
-
देखि सुघराई — खेसारी लाल यादव
-
चतर चतर हो — खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह
-
दिल बदतमीज हो गईल — खेसारी लाल यादव
-
दिल जबले जागल बानी — खेसारी लाल यादव और हनी बी
-
राजा जनकजी के अंगना — इंदु सोनाली
-
संघर्ष (टाइटल ट्रैक) — जितेंद्र सिंह