{"vars":{"id": "125128:4947"}}

‘जना नायकन’ ट्रेलर रिलीज़: राजनीति की आग में तपते ‘थलपति’ विजय, एक्शन से भरी विदाई फिल्म का दमदार ऐलान
 

राजनीतिक संदेशों से लैस ‘जना नायकन’ बनेगी विजय की आखिरी फिल्म, 9 जनवरी को पोंगल पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
 

 

चेन्नई। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और ‘थलपति’ के नाम से मशहूर अभिनेता विजय की आगामी फिल्म ‘जना नायकन’ (Jana Nayagan) का ट्रेलर शनिवार, 3 जनवरी 2026 को रिलीज़ कर दिया गया। इस फिल्म को विजय की सिनेमा से विदाई और राजनीति में प्रवेश के रूप में देखा जा रहा है। निर्देशक एच. विनोद (Valimai, Thunivu फेम) के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन, इमोशन और राजनीति का जबरदस्त मिश्रण नजर आती है।


ट्रेलर की शुरुआत और कहानी की झलक

ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी बातचीत से होती है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे से ‘थलपति वेत्री कोंडन’ नाम के शख्स के बारे में पूछता है। जवाब देने वाले के चेहरे पर डर और हैरानी साफ झलकती है। यहीं से विजय के किरदार की एंट्री होती है, जो एक ऐसा व्यक्ति है जिससे दुश्मन कांपते हैं।

बेटी और देशभक्ति का भावनात्मक पक्ष


ट्रेलर में एक भावुक सीन है, जहां विजय की छोटी बेटी उनसे पूछती है कि क्या वह “सुपरमैन” हैं। इस पर विजय कहते हैं- “मैं एक साधारण आदमी हूं, लेकिन लोग कहते हैं कि मैं जो करता हूं, वह सुपर होता है।”

आगे चलकर वह अपनी बड़ी हो चुकी बेटी को कठिन ट्रेनिंग देते हुए सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fJaAYcERf3Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fJaAYcERf3Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

विलेन बॉबी देओल की एंट्री

फिल्म में बॉबी देओल एक रहस्यमयी और खतरनाक किरदार में नजर आते हैं। बेटी के अपहरण के बाद वह विजय के किरदार को “एक खेल खेलने” की चुनौती देते हैं। बॉबी देओल का किरदार किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है, जिसे रोकने के लिए विजय मैदान में उतरते हैं।


जबरदस्त एक्शन और डायलॉग

ट्रेलर में विजय को दुश्मनों पर कहर बरपाते देखा जा सकता है—

  • गोलियों को बंदूक से मार गिराना
  • कुल्हाड़ी से दुश्मनों का सफाया
  • दमदार स्टंट और फाइट सीक्वेंस

ट्रेलर का अंत विजय के आइकॉनिक अंदाज में होता है, जहां वह कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं- “मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं… मैं आ रहा हूं।”
यह डायलॉग उनके मशहूर “I am waiting” का नया राजनीतिक संस्करण माना जा रहा है।

राजनीति से जुड़े संकेत

‘जना नायकन’ के ट्रेलर में विजय की राजनीतिक पारी से जुड़े कई मेटा रेफरेंस देखने को मिलते हैं। फिल्म को उनकी अब तक की सबसे ज्यादा राजनीतिक फिल्म माना जा रहा है।


स्टार कास्ट और टेक्निकल टीम

फिल्म में विजय के साथ नजर आएंगे पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, नारायण (Narain), गौतम वासुदेव मेनन, ममिता बैजू हैं।

फिल्म में संगीत: अनिरुद्ध रविचंदर (विजय के साथ पांचवीं फिल्म), सिनेमैटोग्राफी: सत्यन सूरियन
एडिटिंग: प्रदीप ई. राघव
एक्शन कोरियोग्राफी: एनाल अरसु
आर्ट डायरेक्शन: सेल्वकुमार


प्रोडक्शन और रिलीज़ डेट

फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण ने किया है। सह-निर्माता हैं जगदीश पलानीसामी और लोहित एन.के.

‘जना नायकन’ 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।