{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Grand Theft Auto VI: The Album 19 नवंबर को होगा लॉन्च, 6 नए सिंगल्स रिलीज; जानें पूरी डिटेल

रॉकस्टार गेम्स और अटलांटिक रिकॉर्ड्स की बड़ी साझेदारी; वाइस सिटी और लियोनिडा की धुन पर थिरकेंगे गेमर्स, 34 नए गानों से सजा है ऑफिशियल एल्बम

 

भदैनी मिरर डेस्क: गेमिंग और म्यूज़िक इंडस्ट्री के शौकीनों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) और अटलांटिक रिकॉर्ड्स (Atlantic Records) ने बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI के ऑफिशियल साउंडट्रैक एल्बम "Grand Theft Auto VI: The Album" का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह एल्बम गेम के साथ ही 19 नवंबर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।

गेमर्स और म्यूज़िक लवर्स अब इस एल्बम को सभी प्रमुख म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर 'प्री-सेव' (Pre-save) कर सकते हैं। इसके साथ ही, लिमिटेड-एडिशन विनाइल (Vinyl) और सीडी (CD) सेट्स के लिए भी प्री-ऑर्डर की शुरुआत हो चुकी है।

34 ओरिजिनल गानों का धमाकेदार कॉम्बिनेशन

GTA VI: The Album में कुल 34 ओरिजिनल ट्रैक्स शामिल किए गए हैं। यह साउंडट्रैक गेम की काल्पनिक दुनिया 'वाइस सिटी' (Vice City) और 'लियोनिडा' (Leonida) की वाइब्रेंट और इलेक्ट्रिक एनर्जी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस एल्बम में दुनिया भर के कई दिग्गज और ट्रेंडिंग म्यूज़िक आर्टिस्ट्स अपनी आवाज़ और धुन का जादू बिखेरते नजर आएंगे।

शुरुआती 6 सिंगल्स आज ही सुनें

एल्बम के 34 गानों में से पहले 6 सिंगल्स को आज ही सभी बड़े म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम के लिए जारी कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं:

  1. Yung LeanThat's It (feat. Future & Metro Boomin)

  2. Travis ScottRHYNO (prod. by Guy-Manuel de Homem-Christo)

  3. CA7RIEL & Paco Amoroso, PinkPantheress, Fred again.. & Etienne de CrécySexy Magic

  4. Morgan WallenLast Thing You Need

  5. Rauw AlejandroMacacoa 2000

  6. Keith RichardsBright Lights, Big City

विनाइल और सीडी के लिए एक्सक्लूसिव कलेक्शन

डिजिटल स्ट्रीमिंग के अलावा, कलेक्शन के शौकीनों के लिए यह एल्बम विनाइल और सीडी फॉर्मेट में भी उपलब्ध होगा। गेम की आधिकारिक वेबसाइट (gtavi-thealbum.com) पर तीन खास एक्सक्लूसिव वर्जन उपलब्ध हैं— लिक्विड-फिल्ड विनाइल, स्प्लैटर-एडिशन विनाइल और सीडी जुअल केस। इसके अतिरिक्त, Amazon, Best Buy, Walmart, Target, Urban Outfitters और प्रमुख इंडी रिटेलर्स पर नई आर्टवर्क वाले एक्सक्लूसिव विनाइल कलरवेज़ भी मिलेंगे।

कंपनी ने बताया कि GTA VI के म्यूज़िक, डायनेमिक स्कोर और इन-गेम रेडियो स्टेशनों के नए एवतार से जुड़ी बाकी जानकारियां भी जल्द शेयर की जाएंगी।