UPSC ने जारी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट, शक्ति दुबे ने किया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (Final Result) आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार चरण में भाग लिया था, वे अब upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस वर्ष कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए किया गया है। वहीं, 241 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से सूचीबद्ध किया गया है और 1 उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल रोका गया है।
UPSC CSE 2024: रिक्त पदों का वर्गीकरण
इस परीक्षा का आयोजन कुल 1129 पदों पर नियुक्ति हेतु किया गया था।
सेवा अनुसार पदों का वितरण इस प्रकार रहा:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) – 180 पद
भारतीय विदेश सेवा (IFS) – 55 पद
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) – 147 पद
केंद्रीय सेवाएं (Group 'A') – 605 पद
केंद्रीय सेवाएं (Group 'B') – 142 पद
टॉपर्स की सूची: किसने पाया सर्वोच्च स्थान?
प्रथम स्थान: शक्ति दूबे (Shakti Dubey UPSC Topper)
द्वितीय स्थान: हर्षिता गोयल
तृतीय स्थान: डोंगरे अर्चित पराग
श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या
सामान्य श्रेणी (General): 335
ईडब्ल्यूएस (EWS): 109
ओबीसी (OBC): 318
अनुसूचित जाति (SC): 160
अनुसूचित जनजाति (ST): 87
15 दिन में आएंगे मार्क्स
परीक्षा के अंतिम परिणाम के साथ अंक तालिका (Marksheet) अभी जारी नहीं की गई है। आयोग के अनुसार, सभी चयनित अभ्यर्थियों के अंक करीब 15 दिनों बाद वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
📥 UPSC Final Result PDF ऐसे करें डाउनलोड
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर CSE Final Result 2024 का लिंक ढूंढें।
लिंक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
अपनी सुविधा अनुसार किसी भी लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट PDF खुलेगा — उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
फ़ाइल को डाउनलोड करके भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चयनित उम्मीदवारों की संख्या थोड़ी कम रही (2023 में 1016, 2024 में 1009)। फिर भी, सफलता की यह सूची देशभर के युवाओं के सपनों को पंख दे रही है।