Republic Day 2026: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
77वां गणतंत्र दिवस डोमरी (पड़ाव), रामनगर, वाराणसी में हर्षोल्लास और प्रभात फेरी के साथ मनाया गया
वाराणसी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज डोमरी (पड़ाव), रामनगर स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।
सर्वप्रथम छात्र–छात्राओं ने रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जो विद्यालय प्रांगण में पहुंची।
प्रांगण में महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय, प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा, बाल विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय, प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी तथा सी.एम.ओ अपूर्वा पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों एवं छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट और पी.टी प्रदर्शन किया गया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और नाटक प्रस्तुत किए गए। विशेष रूप से छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी की 119वीं जन्म जयंती समारोह के दूसरे दिन विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही महाविद्यालय की पुरातन छात्राओं का सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
अतिथियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, पत्रकारों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस आयोजन ने छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और अनुशासन की भावना को सशक्त रूप से प्रकट किया।