{"vars":{"id": "125128:4947"}}

काशी के युवा बीर भद्र सिंह का अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन, अमेरिका में करेंगे रिसर्च प्रेजेंटेशन

ICRABIF-2026 सम्मेलन में NGOs की भूमिका पर रखेंगे शोध, स्लम बच्चों की शिक्षा पर होगा फोकस

 

वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी के लिए गर्व की खबर है। शहर के युवा समाजसेवी बीर भद्र सिंह का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सम्मेलन ICRABIF-2026 के लिए हुआ है।

यह सम्मेलन Livingstone College (अमेरिका) में आयोजित किया जाएगा, जहां विश्वभर के शिक्षाविद, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखेंगे शोध

बीर भद्र सिंह इस सम्मेलन में “Role of NGOs in Shaping the Child Education in Financially Poor Society” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे।
अपने शोध के माध्यम से वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की भूमिका, उनके योगदान, चुनौतियों और संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे।

सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान

बीर भद्र सिंह लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और दिवि वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक हैं। यह संस्था विशेष रूप से स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा, जागरूकता और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उनके नेतृत्व में कई सामाजिक पहलें संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

काशी और देश के लिए गौरव

उनका यह चयन न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके शोध के माध्यम से भारत में चल रहे सामाजिक प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।