वाराणसी: अश्लील वीडियो बनाकर युवती का शारीरिक शोषण, शादी तोड़ने के लिए ससुराल भेजा MMS; आरोपी पर केस दर्ज
वाराणसी में दबंग की दरिंदगी: ब्लैकमेल कर दो साल तक किया यौन शोषण, पीड़िता के परिवार को दी जान से मारने की धमकी
वाराणसी। जिले में एक दबंग युवक द्वारा युवती को झांसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देकर पिछले दो सालों से उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी और उसके भाई के साथ मारपीट व लूटपाट की।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में जब पीड़िता मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ाई करती थी, तब पीड़िता के ही क्षेत्र का रहने वाला पंकज कुमार स्कूल के बाहर मिला। आरोपी ने घर छोड़ने का झांसा देकर युवती को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और लठिया बाईपास स्थित एक मकान में ले गया। वहाँ आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने और परिवार को खत्म करने की धमकी
पीड़िता का कहना है कि लोक-लाज और परिवार की सुरक्षा के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपी इसी वीडियो के बल पर पीड़िता को बार-बार डरा-धमकाकर लठिया स्थित मकान पर बुलाता रहा और यौन शोषण करता रहा। अगस्त 2025 में जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के पिता को इस घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने भी मदद करने के बजाय उल्टा युवती को ही धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो पूरे परिवार को खत्म करवा देंगे।
रिश्ता तोड़ने के लिए ससुराल वालों को भेजा वीडियो
आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं थमी। आरोप है कि पीड़िता की जहाँ शादी तय हुई थी, आरोपी ने 17 सितंबर 2026 को पीड़िता के होने वाले ससुराल वालों के पास वह अश्लील वीडियो भेज दिया, ताकि उसकी शादी टूट जाए। इसके अलावा आरोपी लगातार युवती पर फिर से दबाव बना रहा था। जब पीड़िता ने उसकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने 31 अगस्त 2026 को पीड़िता के भाई के साथ मारपीट की और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
दहशत में पीड़िता, न्याय की गुहार
लगातार मिल रही धमकियों, अश्लील वीडियो वायरल किए जाने और भाई पर हुए हमले के बाद पीड़िता और उसका परिवार गहरे खौफ में है। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आरोपी पंकज कुमार स्वामी और उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वही इस मामले में शनिवार को मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्र
वाई में जुट गई।