{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: लुटेरा आकाश सेठ पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, साथी आशीष मौर्य गिरफ्तार

बदमाशों के पास से लाखों रुपये और पिस्तौल बरामद, एडीसीपी काशी ने दी जानकारी

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की पिस्तौल लंबे समय के बाद गरजी। चेतगंज और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चेतगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट के आरोपी आकाश सेठ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी आशीष मौर्य को पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद हुई है।

देर रात बंदरगाह के पास हुई मुठभेड़

मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ देर रात करीब 2:00 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के बंदरगाह के पास हुई। चेतगंज थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला और रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेतगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल दो संदिग्ध बदमाश रामनगर के भीटी क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने विभिन्न रास्तों पर नाकेबंदी कर चेकिंग तेज कर दी।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

एडीसीपी काशी गौरव बांगर ने बताया कि नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षण (आत्मरक्षा) में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश आकाश सेठ के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इस बीच उसका दूसरा साथी आशीष मौर्य मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया।

एडीसीपी काशी वैभव बांगर का बयान

मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने बताया कि जून महीने में चेतगंज थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई थी। घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था और त्वरित खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया था।

उन्होंने आगे बताया, "टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन से विभिन्न अभियुक्तों को चिन्हित किया गया था, जिनमें आकाश सेठ और आशीष मौर्य के नाम भी सामने आए थे। आज रात नाकेबंदी के दौरान जब इन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आकाश सेठ घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के पास से लूट के रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवा

ई की जा रही है।"