Varanasi: मिर्जामुराद में 37 हजार रुपये का बकाया मांगने पर दुकानदार पर कैफे संचालकों का हमला, लोहे के कड़े से पीटा
पीड़ित की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में मुकदमा दर्ज; पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश और कानूनी कार्रवाई में जुटी
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भीखीपुर गांव के समीप काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के पास कैफे के संचालकों से उधारी के पैसे मांगने पर एक दुकानदार को लात-घूंसों और हाथ में पहने लोहे की कड़े से कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित दुकानदार शिवम कुमार गुप्ता पुत्र श्री बबलू प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम गौर, थाना मिर्जामुराद, रहने वाला है। आरोप है कि आर्यन सिंह और प्रियांशु जो केआईटी कॉलेज मिर्जामुराद के पास कैंपस कैफे की दुकान संचालित करते हैं। घटना बुधवार रात्रि लगभग 9 बजे। की है पीड़ित शिवम कुमार गुप्ता की किराने और बेकरी की दुकान से आरोपी लगातार सामान ले जाते थे। जब पीड़ित ने अपने लगभग 37,000 रुपये के बकाए का तकादा किया, तो आरोपी पैसे देने से साफ मुकर गए। पैसे मांगने की बात पर आरोपी भड़क उठे और पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर शिवम के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उनके सिर और बदन में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें आरोपियों की दबंगई साफ तौर पर देखी जा सकती है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने इस घटना को होते हुए देखा।
वाराणसी के मिर्जामुराद में ₹30,000 का बकाया मांगना दुकानदार को पड़ा भारी! कैफे संचालकों ने लोहे के कड़े से बेरहमी से पीटकर किया लहूलुहान। खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज वायरल। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। 🚨📉 #VaranasiNews #Mirzamurad #bhadainimirror https://t.co/2LBf8h5bGy
— Bhadaini Mirror (@Bhadaini_Mirror) October 22, 2026
घटना के बाद पीड़ित ने थाना मिर्जामुराद में न्याय की गुहार लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।