वाराणसी: नहर के पास मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान
गौर गांव का रहने वाला था जग्गू हरिजन, कुछ महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह
वाराणसी, भदैनी मिरर।मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवांरोड पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर बिहड़ा नहर के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं, मृतक के बहन ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार नहर के पास बिहड़ा नहर के पास मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने जब एक युवक को मृत अवस्था में देखा तो वह इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त गौर गांव निवासी जग्गू हरिजन के रूप में की। मृतक की शिनाख्त उसकी बहन गीता ने किया। जग्गू कुछ महीने पूर्व लव मैरेज किया था। परिवार चलाने के लिए जग्गू होटल में काम करता था।
घटनास्थल पर एसीपी राजातालाब वीर सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि, मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से लगा पाएगा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। वही, गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को जग्गू को लोगों ने गांव में देखा था। वही, घटनास्थल पर शरीर पर लगे खून को देखकर लोगों ने बताया कि, घटना कुछ घंटे पहले की ही है।