{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Varanasi: रिंगरोड पर अपाचे सवार को पीटकर PhonePe से लूटे थे 91 हजार, सारनाथ पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 3 शातिर लुटेरे

सिंहपुर रिंगरोड पर बंधक बनाकर PhonePe से ट्रांसफर कराए थे 91 हजार, सारनाथ पुलिस ने 3 शातिर लुटेरे दबोचे

 

वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र से अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सारनाथ पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना पर सिंहपुर रिंगरोड पर हुई सनसनीखेज लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है।

पुलिस ने घटना में शामिल 3 शातिर लुटेरों को हृदयपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 4 मोबाइल फोन, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है।

क्या थी घटना? (मारपीट कर फोन पे से ट्रांसफर कराए थे ₹91,000)

घटना के संबंध में 31 मई 2026 को पीड़ित (वादी मुकदमा) ने सारनाथ थाने में लिखित तहरीर दी थी। पीड़ित के अनुसार, जब वह सिंहपुर रिंगरोड से गुजर रहा था, तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद डरा-धमकाकर उसके पास मौजूद नगदी छीन ली और जबरन उसके मोबाइल से PhonePe के माध्यम से कुल ₹91,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Q4HxsBV_9Mc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Q4HxsBV_9Mc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

पकड़े जाने के डर से ऑनलाइन गेमिंग अकाउंट में भेजा पैसा

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मुख्य आरोपी अनीश चौबे ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया:

"अगर हम लोग सीधे अपने पर्सनल बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करते तो तुरंत पुलिस के हत्थे चढ़ जाते। इसलिए पकड़े जाने के डर से बचने के लिए मैंने लूट की रकम को एक ऑनलाइन गेमिंग साइट के खाते में ट्रांसफर किया था। हमारी योजना थी कि गेमिंग अकाउंट से पैसे को बाद में अपने व्यक्तिगत खातों में डालकर आपस में बांट लेंगे, लेकिन इससे पहले कि पैसा हमारे पर्सनल अकाउंट में आता, पुलिस ने हमें दबोच लिया।" بदमाशों ने बताया कि लूटी गई नगदी को उन्होंने आपस में बांटकर खर्च कर दिया था, जबकि बची हुई रकम पुलिस ने बरामद कर ली है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण (नाम व पता):

  1. अनीश कुमार चौबे उर्फ विशाल चौबे (उम्र करीब 27 वर्ष) – निवासी: ग्राम टिसौरा बभन पुरवा, थाना चोलापुर, वाराणसी।

  2. धीरज यादव उर्फ गोलू – निवासी: ग्राम मवईया, थाना सिंधौरा, वाराणसी।

  3. अनिकेत यादव उर्फ गोलू (उम्र करीब 26 वर्ष) – निवासी: ग्राम मुरली, थाना चोलापुर, वाराणसी।

बरामदगी का विवरण:

  • मोबाइल फोन: 04 अदद स्मार्टफोन

  • नगद राशि: ₹2,510 कैश

  • बाइक: घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल

पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास

सारनाथ पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से ही वाराणसी के अलग-अलग थानों में रंगदारी, लूट, जालसाजी और मारपीट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं:

  • अनीश कुमार चौबे: इसके खिलाफ चौबेपुर, चोलापुर और सारनाथ थाने में लूट व धोखाधड़ी सहित कुल 4 मुकदमे दर्ज हैं।

  • धीरज यादव: इसके खिलाफ चोलापुर और सारनाथ थाने में कुल 3 संगीन मामले दर्ज हैं।

  • अनिकेत यादव: इसके खिलाफ चौबेपुर, चोलापुर और सारनाथ थानों में कुल 4 मुकदमे पंजीकृत हैं।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजने वाली सारनाथ पुलिस टीम में ये अधिकारी व जवान शामिल रहे:

  • थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी (थाना प्रभारी, सारनाथ)

  • उ0नि0 अजय कुमार (विवेचक, थाना सारनाथ)

  • उ0नि0 विश्वेन्द्र यादव (थाना सारनाथ)

  • पुलिस कर्मी: का० सुरेश कुमार शुक्ला, रि०का० संजय चौधरी, रि०का० प्रमोद कुमार और रि०का० विजय नाथ।