{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: पीएचडी की छात्रा संग छेडखानी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल

फैंटम का पिस्टल छीनकर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ बंगाल निवासी आरोपी घायल

 

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा संग बीएचयू कैंपस में ऑटो चालक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को अरेस्ट कर लिया। मंगलवार रात लंका पुलिस आरोपी ऑटो चालक को मेडिकल के लिए दुर्गाकुंड सीएचसी के लिए लेकर निकली तो रविंद्रपुरी शराब ठेके के पास फैंटम दस्ते के एक सिपाही का पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दिया। जबाबी फायरिंग में आरोपी ऑटो चालक का घायल हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 7 बजे काशी विद्यापीठ से पीएचडी कर रही छात्रा बीएचयू कैंपस में जा रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक छेड़खानी करते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने वर्तमान में नारायणपुर (अदलहाट) मिर्जापुर और मूल रूप से मुर्शदाबाद पश्चिम बंगाल निवासी मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर दुर्गाकुंड सीएचसी जा रही थी, जहां आरोपी ने फैंटम की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी।

 

 

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे प्रारंभिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में एडमिट किया गया है। पूछताछ कर इसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।