{"vars":{"id": "125128:4947"}}

’राजपूत करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष की झारखंड में हत्या, सिर में मारी गई गोली

जमशेदपुर में ’राजपूत करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष थे विनय सिंह 

 

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किया शव बरामद

शव बरामदगी के दौरान विनय सिंह के बायें हाथ में थी पिस्तौल

दिल्ली,भदैनी मिरर। झारखंड के जमशेदपुर में ’राजपूत करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की रविवार की देर शाम गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि मिनी पंजाब नामक होटल के पास यह सनसनीखेज वारदात को हमलावरों ने अंजाम दिया। हत्यारे पूरी प्लानिंग के साथ उनकी हत्या के ही इरादे से आये थे। गोली लगने के बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

 


जमशेदपुर हुई इस चौंकाने वाली घटना के बाद सनसनी फैल गई। इसके साथ ही करणी सेना और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उनका शव बरामद किया। उनके सिर पर गोली लगी थी और बाएं हाथ में पिस्तौल थी। जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह से ही वह संपर्क में नहीं थे। परिजनों की शिकायत के बाद उनके मोबाइल का लोकेशन का पता लगाया गया और शव बरामद किया गया। 

 

बंदूकधारियों ने होटल के पास दिया वारदात को अंजाम

 

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को बालीगुमा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो ‘क्षत्रिय करणी सेना’ के प्रदेश अध्यक्ष थे। विनय कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर एक होटल के पास गोलीबारी की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसर ने आसपास के लोगो और विनय सिंह के परिवारवालों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जाच की और साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।