Tata Aeris: टाटा ने उतारी नई कॉम्पैक्ट सेडान 'एरिस', 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर Tigor को किया रिप्लेस; देखें फीचर्स
6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आई टाटा एरिस; पेट्रोल और iCNG ऑप्शन में 5 वेरिएंट्स में हुई लॉन्च।
भदैनी मिरर डेस्क: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान 'टिगोर' (Tigor) को रिप्लेस करते हुए बिल्कुल नई टाटा एरिस (Tata Aeris) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। टाटा एरिस को आकर्षक डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स, अपडेटेड इंटीरियर और हाई-टेक सेफ्टी किट के साथ बाजार में उतारा गया है।
भारतीय बाजार में टाटा एरिस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 9.74 लाख रुपये तक जाती है।
एक्सटीरियर डिजाइन: स्लीक लुक और 'डांडेली ड्रिज़ल' पर्पल कलर
टाटा एरिस की डिजाइन हैचबैक टियागो से प्रेरित है, लेकिन इसमें टिगोर वाला सिग्नेचर कूप-स्टाइल (Coupe-ish Silhouette) बरकरार रखा गया है।
-
फ्रंट लुक: इसमें स्लीक LED हेडलैंप क्लस्टर, इंटीग्रेटेड DRLs, ग्लॉस ब्लैक फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बम्पर और आइस क्यूब स्टाइल LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
-
साइड प्रोफाइल: कार में 15-इंच के नए डायमंड-कट एयरो अलॉय व्हील्स, मिनिमल व्हील आर्क क्लैडिंग और विंडो लाइन व डोर हैंडल्स पर क्रोम फिनिशिंग मिलती है।
-
रियर प्रोफाइल: पीछे की तरफ बीच में 'Aeris' की बोल्ड badging, इल्यूमिनेटेड कनेक्टिंग स्ट्रिप के साथ स्लीक LED टेल लैंप्स और बम्पर पर सेंट्रली माउंटेड रिवर्सिंग लैंप दिया गया है।
-
कलर ऑप्शंस: यह कार 6 बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है—signature दांडेली ड्रिज़ल (Dandeli Drizzle Purple), नाइट्रो क्रिमसन, ड्यून ग्लो, डेटोना ग्रे, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट (सभी ब्लैक रूफ के साथ)। इसमें 419-लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है।
इंटीरियर और केबिन: लग्जरी और प्रीमियम अहसास
टाटा एरिस का केबिन लाइट ब्राउन और बेज थीम के साथ काफी स्पेशियस और प्रीमियम नजर आता है।
-
टेक्नोलॉजी और डिस्प्ले: केबिन में 12.7 सेमी डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (क्रूज कंट्रोल के साथ) और 26.03 सेमी (10.25-इंच) का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto, Apple CarPlay और iRA कनेक्टेड कार फीचर्स (35+ फीचर्स) को सपोर्ट करता है।
-
म्यूजिक और चार्जिंग: इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, डुअल वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स और 65W Type-C चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं।
-
कम्फर्ट: फ्रंट सीट्स में वेंटिलेशन और लेदरेट अपहोल्स्ट्री (Ventilated Leatherette Seats) के साथ एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स: सेगमेंट-फर्स्ट टेक्नोलॉजी
सुरक्षा के मामले में टाटा ने इस सेडान में कोई कसर नहीं छोड़ी है:
-
मानक सुरक्षा (Standard Safety): सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स (Standard 6 Airbags), ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स दिए गए हैं।
-
हाई-टेक सेफ्टी: सेगमेंट में पहली बार ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, मल्टीव्यू डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) और 360° 3D कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स भी शामिल हैं।
-
iCNG सेफ्टी: सीएनजी वेरिएंट्स में लीक डिटेक्शन, एडवांस्ड लीक-प्रूफ मटेरियल और थर्मल इंसिडेंट प्रोटेक्शन जैसे स्पेशल सेफगार्ड्स दिए गए हैं।
इंजन, पावर और गियरबॉक्स
टाटा एरिस में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और iCNG इंजन ऑप्शन दिए गए हैं:
-
पेट्रोल मोड: 84 BHP की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
-
CNG मोड: 75 BHP की पावर और 97 Nm का टॉर्क देता है।
-
दोन्ही ईंधनों में 5-स्पीड मैनुअल (MT) और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।
वेरिएंट्स और कीमतें (Ex-Showroom)
टाटा एरिस को मुख्य रूप से 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है: Smart, Pure, Pure+, Creative और Accomplished।
| वेरिएंट (Variant) | शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत |
| Smart (बेस वेरिएंट) | ₹ 5.29 लाख |
| Accomplished CNG AMT (टॉप वेरिएंट) | ₹ 9.74 लाख |
कंपनी का कहना है कि टाटा एरिस को विशेष रूप से प्राइवेट बायर्स (व्यक्तिगत ग्राहकों) के लिए पेश किया गया है।