{"vars":{"id": "125128:4947"}}

NHAI: नेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो अपलोड करें और पाएं ₹1,000 का FASTag रीचार्ज, जानें तरीका

'राजमार्गयात्रा' ऐप पर फोटो अपलोड कर कमाएं रिवॉर्ड; NHAI ने 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' की अवधि 30 जून 2027 तक बढ़ाई

 

भदैनी मिरर (टेक/ऑटो डेस्क): नेशनल हाईवे (NH) और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। NHAI की 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' (Clean Toilet Picture Challenge) योजना के तहत हाईवे पर मौजूद गंदे शौचालयों की शिकायत दर्ज कराने पर यात्रियों को ₹1,000 का FASTag रीचार्ज रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है।

सितंबर 2025 में शुरू की गई इस योजना की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता को देखते हुए NHAI ने इसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2027 कर दी है। वर्ष 2026 में अब तक 429 यात्री गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट कर ₹1,000 का FASTag रीचार्ज हासिल कर चुके हैं।

₹1,000 का रिवॉर्ड पाने की प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप)

इस योजना का लाभ उठाने और रिवॉर्ड जीतने के लिए यात्रियों को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. 'राजमार्गयात्रा' ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में NHAI का आधिकारिक Rajmargyatra मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

  2. जियो-टैग फोटो अपलोड करें: हाईवे या एक्सप्रेसवे पर स्थित गंदे शौचालय की स्पष्ट फोटो ऐप के माध्यम से खींचकर अपलोड करें। फोटो में जियो-टैगिंग (Geo-tagging) और टाइम-स्टैम्प (Time-stamp) होना अनिवार्य है।

  3. बेसिक विवरण दर्ज करें: फोटो सबमिट करते समय अपना नाम, सही लोकेशन, मोबाइल नंबर और वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) दर्ज करें।

  4. वेरिफिकेशन और क्रेडिट: NHAI द्वारा डेटा का विश्लेषण और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद पात्र व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से जुड़े FASTag खाते में ₹1,000 का रीचार्ज क्रेडिट कर दिया जाएगा।

\

Report & Get Rewarded!
To enhance commuter convenience and hygiene standards across National Highways, NHAI is conducting the ‘Clean Toilet Picture Challenge’ till 30th June 2026. The initiative encourages National Highway users to report any unclean toilet facilities at Toll… pic.twitter.com/fu3cmstoSZ

— NHAI (@NHAI_Official) February 12, 2026


 

योजना की प्रमुख शर्तें व नियम

  • वन-टाइम रिवॉर्ड: इस पूरी योजना की अवधि के दौरान एक पंजीकृत वाहन (Vehicle) को केवल एक बार ही ₹1,000 का रिवॉर्ड मिलेगा।

  • नॉन-ट्रांसफरेबल: यह रिवॉर्ड केवल संबंधित वाहन के FASTag अकाउंट में ही क्रेडिट होगा। इसे न तो किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है और न ही नकद (Cash) के रूप में क्लेम किया जा सकता है।

क्यों शुरू की गई यह पहल?

राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर रहती थी। रखरखाव के अभाव में यात्री इनका उपयोग नहीं कर पाते थे। NHAI की इस पहल से जहां एक तरफ रखरखाव करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय हो रही है, वहीं आम जनता की भागीदारी से हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में स्वच्छता में सुधार देखने को मिल रहा है।