{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Motorola के 7000mAh बैटरी वाले दमदार 5G फोन Moto G Max की पहली सेल शुरू

₹27,999 की कीमत में 6.7-इंच Full HD+ डिस्प्ले और MIL-STD-810H मजबूती; बैंक कार्ड पर मिल रहा ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट

 

टेक डेस्क (भदैनी मिरर न्यूज़): स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर G-सीरीज के नए 5G स्मार्टफोन Moto G Max की पहली आधिकारिक सेल शुरू कर दी है। मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया यह स्मार्टफोन विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता

भारत में Moto G Max के सिंगल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 तय की गई है।

  • कहा से खरीदें: इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

  • बैंक डिस्काउंट: Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

  • कलर ऑप्शंस: यह फोन Stargazer, Alaskan Blue और Malaga कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Moto G Max के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i और Water Touch सपोर्ट मौजूद है।

  • बैटरी और चार्जिंग: इस हैंडसेट में 7,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • प्रोसेसर व परफॉर्मेंस: फोन में 4nm तकनीक पर आधारित Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें RAM Boost तकनीक का भी सपोर्ट है।

  • मजबूती (Durability): 8.60mm पतली बॉडी के बावजूद यह फोन IP64 रेटिंग (धूल व पानी से बचाव) और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

कैमरा सेटअप और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर (Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा, फोन में Google Photos के कई एडवांस AI टूल्स जैसे कि Magic Eraser, Photo Unblur, Reimagine, Auto Frame और Portrait Light का सपोर्ट भी इन-बिल्ट मिलता है।