एलन मस्क ने दिखाई 'उड़ने वाली कार', 1 सेकंड में 0 से 100 की रफ़्तार
SpaceX और टेस्ला के सहयोग से तैयार हुई नेक्स्ट-जनरेशन रोaster; रॉकट थ्रस्टर्स और सक्शन तकनीक से हवा में दिखाए करतब
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली (भदैनी मिरर): इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) और एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के सहयोग से तैयार नेक्स्ट-जनरेशन टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster) का नया अवतार सामने आ गया है। टेक्सास में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस कार ने हवा में कलाबाज़ियां, रॉकेट-स्टाइल थ्रस्टर्स के सहारे उड़ान और फिर पहियों पर सुरक्षित लैंडिंग करके पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब
प्रदर्शन के दौरान दो सीटों वाली इस रोडस्टर कार ने सक्शन सिस्टम (Suction System) की मदद से एक रैंप पर उल्टे (Upside Down) चलकर दिखाया, फिर हवा में उड़ते हुए 360 डिग्री घूमकर वापस जमीन पर लैंड किया। कार ने थ्रस्टर्स की मदद से अन्य टेस्ला गाड़ियों के ऊपर से छलांग भी लगाई।
सोशल मीडिया पर फुटेज शेयर करते हुए टेस्ला ने लिखा "Real life, baby", वहीं एलन मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा— "भविष्य में वाकई उड़ने वाली कारें होंगी।"
कैसे काम करती है टेस्ला की 'फ्लाइंग' तकनीक?
टेस्ला रोडस्टर में दो मुख्य तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है:
-
मल्टी-मोड सक्शन सिस्टम: यह कार के नीचे की हवा को तेजी से खींचकर 'डाउनफोर्स' (Downforce) पैदा करता है, जिससे कार उल्टी स्थिति में भी सतह से चिपकी रहती है।
-
कोलड-गैस थ्रस्टर्स (Cold-Gas Thrusters): इसमें प्रेशराइज्ड गैस का इस्तेमाल किया जाता है जो टायरों की तुलना में 4 से 5 गुना अधिक बल (Force) पैदा करती है, जिससे कार को हवा में उछाल और दिशा बदलने में मदद मिलती है।
रफ्तार और परफॉर्मेंस का बड़ा दावा
-
एक्सीलरेशन (Acceleration): कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 60 मील प्रति घंटा (लगभग 97 किमी/घंटा) की रफ्तार 1 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकती है।
-
टॉप स्पीड: इसकी अधिकतम रफ्तार 230 मील प्रति घंटा (370 किमी/घंटा) से अधिक बताई जा रही है।
कितनी होगी कीमत और कब होगी लॉन्च?
कंपनी के अनुसार, रोडस्टर का उत्पादन 2028 में शुरू होने की उम्मीद है।
-
बुकिंग अमाउंट: टेस्ला ने परफॉर्मेंस मॉडल के लिए $50,000 और थ्रस्टर मॉडल के लिए $250,000 की बुकिंग राशि (Reservation Deposit) तय की है।
-
रॉकेट वेरिएंट: फुल फ्लाइट सिस्टम वाला 'रॉकेट' वेरिएंट केवल आमंत्रण (Invitation Only) के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसकी अंतिम आधिकारिक बिक्री कीमत की घोषणा होना अभी बाकी है।
क्या आम सड़कों पर उड़ा सकेंगे यह कार?
हालाँकि यह प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक पारंपरिक विमान की तरह लंबी दूरी तय करने वाली 'फ्लाइंग कार' नहीं है। सुरक्षा मानकों, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और हवाई नियमों के कारण इसके 'रॉकेट फुल-फ्लाइट वेरिएंट' को आम सड़कों (Public Roads) पर चलाने की कानूनी मंजूरी मिलने पर अभी भी सवाल बने हुए हैं।