पटना रैली में राहुल गांधी का तीखा हमला, कहा- बीजेपी तैयार हो जाए, इस बार हाइड्रोजन बम फटेगा....
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वे लगातार मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी को घेर रहे हैं। पटना में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
राहुल का तीखा बयान
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के लोग ध्यान से सुन लें। आपने एटम बम का नाम तो सुना होगा, लेकिन उससे बड़ा होता है हाइड्रोजन बम। महाराष्ट्र के माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था। अब तैयार रहो, हाइड्रोजन बम आने वाला है। आपकी वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश के सामने उजागर होने जा रही है।”
बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना
राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता के मताधिकार छीनने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि इस बार देश की जनता बीजेपी की हर चाल और सच्चाई को समझ चुकी है।