{"vars":{"id": "125128:4947"}}

भोजपुरी बवाल: 'लड़कियों के शौकीन हैं...' आम्रपाली दुबे का बयान सुनकर भड़के पवन सिंह, निरहुआ संग भी बढ़ा विवाद

शो के प्रोमो में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा; काजल राघवानी के आरोपों और आम्रपाली-निरहुआ की अनबन से गरमाया भोजपुरी गलियारा

 

पटना/वाराणसी (भदैनी मिरर न्यूज़): भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों एक के बाद एक नए विवाद और बड़े खुलासे देखने को मिल रहे हैं। शो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पावर स्टार पवन सिंह, रानी चटर्जी और काजल राघवानी जैसे सितारे अपनी निजी जिंदगी और आपसी रिश्तों को लेकर बेबाक बयान दे रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है।

आम्रपाली के बयान पर भड़के पवन सिंह

हाल ही में जारी हुए प्रोमो में जब पवन सिंह को एक क्लिप दिखाई जाती है, तो उसमें नीलम सिंह कहती हैं कि उन्होंने सुना है पवन जी को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना बेहद पसंद है। इस पर चुटकी लेते हुए आम्रपाली दुबे कहती नजर आती हैं कि "वह लड़कियों के शौकीन हैं।"

भोजपुरी अभिनेत्रियों की इस गॉसिप को सुनकर पावर स्टार पवन सिंह बुरी तरह भड़क जाते हैं। प्रोमो में वे बेहद गुस्से में कहते हैं कि उन्हें इस तरह की बातें और गॉसिप बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की दोस्ती में आई दरार!

दूसरे प्रोमो में निरहुआ, शो की होस्ट भारती सिंह के सामने आम्रपाली दुबे के नखरों और व्यवहार को लेकर चर्चा करते दिखते हैं। निरहुआ की बातें सुनकर आम्रपाली दुबे शो के दौरान ही रो पड़ती हैं। प्रोमो देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शो के जरिए आम्रपाली और निरहुआ की सालों पुरानी दोस्ती में दरार आ सकती है। शो में आम्रपाली से निरहुआ संग रिश्ते को लेकर भी सवाल पूछे गए, जिस पर उन्होंने निरहुआ को केवल अपना 'अच्छा दोस्त' बताया।

शो में अब तक हो चुके हैं कई चौकाने वाले खुलासे

'भोजपुरी बवाल' रियलिटी शो में अब तक कई बड़े विवाद उजागर हो चुके हैं:

  • काजल राघवानी का आरोप: काजल राघवानी ने दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह उन्हें जबरन किस (Kiss) करना चाहते थे और मना करने पर सेट छोड़कर चले गए थे।

  • आम्रपाली का फैसला: आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया कि वे बिना शादी किए मां बनना चाहती हैं। हालांकि उनके परिवार को इस फैसले पर आपत्ति है, लेकिन वे अपने निर्णय पर अडिग हैं।

  • पवन सिंह का अधूरा प्यार: अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए पवन सिंह ने बिना नाम लिए स्वीकार किया कि उनका पहला प्यार अधूरा रह गया, जिसका दर्द आज भी उनके दिल में है।

फिलहाल 'भोजपुरी बवाल' का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और दर्शक शो के आगामी एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।