हिंदू दोस्त की पत्नी को अगवा कर साथ ले गया आलम, करता रहा दुष्कर्म, गो मांस खिलाया
बिहार के अररिया जिले का मामला, हफ्तों तक तक दिल्ली और बिहार में अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा
धर्म परिवर्तन न करने पर दी जा रही थी बच्चों को जान से मारने की धमकी
पटना। बिहार के अररिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने मोहम्मद आलम नाम के शख्स पर महीनों बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मोहम्मद आलम उसे घर से जबरदस्ती ले गया था। कई हफ्तों तक तक दिल्ली और बिहार में अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा था और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के दबाव के साथ उसे गोमांस खिलाया गया।
भुक्तभोगी महिला आलम के चंगुल से छूटने के बाद पति के साथ जाकर कोर्ट में मोहम्मद आलम समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का यह भी कहना है कि उस पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दवाब बनाया गया और ऐसा न करने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया जबरन उसके साथ संबंध बनाए और गौ मांस खिलाया। महिला का कहना है कि कलमा और नमाज पढ़ने के लिए उस पर दबाव बनाया जाता रहा। जब वह भगवान का नाम लेती तो पिटाई की जाती थी। भुक्तभोगी महिला के मुताबिक आलम उसके पति का दोस्त है और उसी के फोन से उसका नंबर लिया था। महिला पढ़ी लिखी नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए आलम ने उससे एक पेपर पर दस्तख्त करा लिया था। पेपर पर लिखा था कि महिला उसके साथ तीन महीने तक रहने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। कुछ दिनों तक आलम ने उसे अपने घर में भी रखा था।
आरोप है कि आलम उसके साथ सम्बंध बनाने का प्रयास करता और वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती रही। महिला ने आलम की पत्नी पर आरोप लगाया कि वह अपने पति से कहती थी कि इसको गौ मांस खिलाकर मुस्लिम बनाओ। बाद में महिला ने आलम से कहाकि अगर वह उसे घर जाने देगा तो वह किसी को कुछ नहीं बताएगी। इसके बाद वह उसके चंगुल से आजाद हो पाई। महिला की इस शिकायत पर अदालत ने मामले की गंभीरता देखते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई थी। लेकिन अब वह चाहती है कि दोषियों को सजा मिले। पीड़िता के वकील का आरोप है कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने वाला गिरोह सक्रिय हैं। इसलिए मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए। इस मामले को लेकर कई और खुलासे हो सकते हैं।