Home राष्ट्रीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अवध ओझा समेत कई नये चेहरों पर जताया भरोसा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अवध ओझा समेत कई नये चेहरों पर जताया भरोसा

by Ankita Yadav
0 comments

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है, जिसमें 20 कैंडिडेट के नाम जारी किए गए हैं, जबकि पहली सूची में 11 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया था। कुल मिलाकर 70 में से 31 सीटों पर आप ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इस बार पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ कुछ सीटों पर फेरबदल भी किया है।

Ad Image
Ad Image

नए चेहरे को मिला टिकट

  • मनीष सिसोदिया की सीट बदलकर उन्हें पटपड़गंज से हटाकर जंगपुरा से टिकट दिया गया है।
  • राखी बिड़लान को मादीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • हाल ही में आप में शामिल हुए शिक्षाविद् अवध ओझा को पटपड़गंज सीट का टिकट मिला है।
  • पार्टी ने इस सूची में जितेंद्र सिंह शंटी जैसे नए चेहरों को भी जगह दी है।

दूसरी सूची के उम्मीदवारों के नाम

  1. नरेला – दिनेश भारद्वाज
  2. तिमारपुर – सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
  3. आदर्श नगर – मुकेश गोयल
  4. मुंडका – जसबीर कराला
  5. मंगोलपुरी – राकेश जाटव धर्मरक्षक
  6. रोहिणी – प्रदीप मित्तल
  7. चांदनी चौक – पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
  8. पटेल नगर – प्रवेश रतन
  9. मादीपुर – राखी बिड़लान
  10. जनकपुरी – प्रवीण कुमार
  11. बिजवासन – सुरेंद्र भारद्वाज
  12. पालम – जोगिंदर सोलंकी
  13. जंगपुरा – मनीष सिसोदिया
  14. देवली – प्रेम कुमार चौहान
  15. त्रिलोकपुरी – अंजना पारचा
  16. पटपड़गंज – अवध ओझा
  17. कृष्णा नगर – विकास बग्गा
  18. गांधी नगर – नवीन चौधरी (दीपू)
  19. शाहदरा – पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी
  20. मुस्तफाबाद – आदिल अहमद खान

पहली सूची के महत्वपूर्ण नाम

आप ने नवंबर में 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें कांग्रेस और बीजेपी से आए नेताओं के साथ पुराने चेहरों को भी जगह दी गई थी।

Ad Image
  1. छतरपुर – ब्रह्म सिंह तंवर
  2. किराड़ी – अनिल झा
  3. विश्वास नगर – दीपक सिंघला
  4. रोहतास नगर – सरिता सिंह
  5. लक्ष्मी नगर – बीबी त्यागी
  6. बदरपुर – राम सिंह
  7. सीलमपुर – जुबैर चौधरी
  8. सीमापुरी – वीर सिंह धींगान
  9. घोंडा – गौरव शर्मा
  10. करावल नगर – मनोज त्यागी
  11. मटियाला – सोमेश शौकीन

Social Share

You may also like

Leave a Comment