Home नेशनल AAP ने जारी की अंतिम उम्मीदवार सूची: केजरीवाल लड़ेंगे नई दिल्ली से चुनाव, इन चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

AAP ने जारी की अंतिम उम्मीदवार सूची: केजरीवाल लड़ेंगे नई दिल्ली से चुनाव, इन चेहरों पर पार्टी ने जताया भरोसा

by Ankita Yadav
0 comments

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपनी पारंपरिक सीट नई दिल्ली से चुनावी मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट से उम्मीदवार होंगी। वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। इस सूची में कुल 38 नाम शामिल हैं।

Ad Image
Ad Image

निवर्तमान विधायकों पर जताया भरोसा

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप की इस अंतिम सूची में अधिकांश नाम वे हैं, जिन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने निवर्तमान विधायकों को फिर से टिकट देकर उन पर विश्वास बनाए रखा है। मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों में सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश कुमार अहलावत का भी टिकट बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानातुल्ला खान को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

Ad Image

रमेश पहलवान को आज ज्वाइन करने के बाद मिला टिकट

Ad Image

इस सूची में रमेश पहलवान का नाम चौंकाने वाला है। उन्होंने आज ही अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप की सदस्यता ली और तुरंत कस्तुरबा नगर से टिकट हासिल किया। रमेश पहलवान की पत्नी कुसुमलता भी पार्षद हैं और उन्होंने भी पार्टी में वापसी की है। 2017 में पार्टी से अलग होने वाले इस जोड़े ने सात साल बाद आप का हाथ थामा है।

Ad Image
Ad Image

इन उम्मीदवारों को मिली जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी की अंतिम सूची में निम्नलिखित उम्मीदवार शामिल हैं:

Ad Image
Ad Image
  • बुराड़ी: संजीव झा
  • बादली: अजेश यादव
  • रिठाला: मोहिंदर गोयल
  • बवाना: जय भगवान
  • सुल्तानपुर माजरा: मुकेश कुमार अहलावत
  • नांगलोई जाट: रघुविंदर शौकीन
  • शालीमार बाग: बंदना कुमारी
  • शकुर बस्ती: सत्येंद्र जैन
  • त्रिनगर: प्रीति तोमर
  • वजीरपुर: राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन: अकिलेश पति त्रिपाठी
  • सदर बाजार: सोम दत्त
  • मटिया महल: शोएब इकबाल
  • बल्लीमारन: इमरान हुसैन
  • करोल बाग: विशेष रवि
  • मोती नगर: शिव चरण गोयल
  • राजौरी गार्डन: धनवती चंदेला
  • हरि नगर: राज कुमारी ढिल्लों
  • तिलक नगर: जरनैल सिंह
  • विकासपुरी: महिंदर यादव
  • उत्तम नगर: पोश बाल्यान
  • द्वारका: विनय मिश्रा
  • दिल्ली कैंट: वीरेंद्र सिंह काडियान
  • राजेंद्र नगर: दुर्गेश पाठक
  • नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल
  • कस्तुरबा नगर: रमेश पहलवान
  • मालवीय नगर: सोमनाथ भारती
  • महरोली: नरेश यादव
  • अंबेडकर नगर: अजय दत्त
  • संगम विहार: दिनेश मोहनिया
  • ग्रेटर कैलाश: सौरभ भारद्वाज
  • कालकाजी: आतिशी
  • तुगलकाबाद: सही राम
  • ओखला: अमानातुल्ला खान
  • कोंडली: कुलदीप कुमार
  • बाबरपुर: गोपाल राय
  • गोकुलपुर: सुरेंद्र कुमार

आम आदमी पार्टी की इस सूची में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का मेल देखा जा सकता है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के दृष्टिकोण और रणनीति को दर्शाता है।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment