Home अपराध नौकरानी संग छेड़खानी और उसके बच्चे संग अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी सारनाथ पुलिस…

नौकरानी संग छेड़खानी और उसके बच्चे संग अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी सारनाथ पुलिस…

by Bhadaini Mirror
0 comments

वाराणसी, भदैनी मिरर। कोर्ट के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने महिला संग छेड़खानी और उसके बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है. सारनाथ पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह घटना 22 मार्च 2022 की है.

Ad Image
Ad Image

महिला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक वह तिलमापुर (आशापुर) सारनाथ में किराए के मकान में दो बच्चों के साथ रहकर झाड़ू-पोछा और मजदूरी का काम करती है. महिला के अनुसार 22 मार्च 2022 को पड़ोस के रहने वाले मनोज गुप्ता के भाई अनिल गुप्ता ने उसे 3 हजार रुपए में पोछा, बर्तन करने को तैयार किया. उसी दिन रात आठ बजे अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर महिला काम करने गई. उस समय घर में अनिल गुप्ता अकेले ही था. उसके घर जाकर महिला का छोटा बेटा सो गया और उसका बड़ा 8 वर्षीय बेटा अनिल के साथ कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था.

Ad Image
Ad Image

महिला का आरोप है कि अचानक उसे बड़े बेटे के रोने की आवाज आई. जब वह कमरे में जाकर देखी तो अनिल उसके बेटे को पैसे का लालच देकर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहा था. अनिल और पीड़िता का लड़का दोनों नग्न अवस्था में थे. आरोप है कि महिला ने शोर मचाया तो अनिल का बडा भाई मनोज आया और सारी बातो को सुनने के बाद वह भी महिला से गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी की. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 377, 406, 354 (ख), पाक्सो एक्ट 7 और 8 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Ad Image
Ad Image
Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment