पंडित मनु शर्मा के शिष्य और वाराणसी के साहित्यकार वशिष्ठ मुनि ओझा का निधन...

Vashisht Muni Ojha a disciple of Pandit Manu Sharma and litterateur of Varanasi passed awayपंडित मनु शर्मा के शिष्य और वाराणसी के साहित्यकार वशिष्ठ मुनि ओझा का निधन...

पंडित मनु शर्मा के शिष्य और वाराणसी के साहित्यकार वशिष्ठ मुनि ओझा का निधन...

वाराणसी, भदैनी मिरर। देश के जानेमाने साहित्यकार रहे पंडित मनु शर्मा के सुयोग्य शिष्यों में एक रहे नगर के वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार वशिष्ठ मुनि ओझा का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस 10:30 लक्सा स्थित कौड़िया अस्पताल में ली। वशिष्ठ मुनि के निधन की खबर मिलते ही साहित्यकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

84 वर्षीय वशिष्ठ मुनि काफ़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज कौड़िया अस्पताल में हो रहा था। वशिष्ठ मुनि ओझा लंबे समय तक कई राष्ट्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े रहे। बता दें, मनु शर्मा ने अपने निधन से पूर्व ही अपनी किताबें और वह टेबल कुर्सी जिस पर वह बैठकर लिखा करते थे, वशिष्ठ मुनि ओझा के नाम वसीयत कर दी थी। उनके निधन के बाद उनके पुत्रोंं ने उनकी वसीयत के अनुसार वह समस्त सामग्री उन्हें सौंप दी थी। वशिष्ठ मुनि ओझा ने उनकी थाती को बहुत सहेज कर रखा था। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे मलय ने दी।