देवरिया में भी सपा नेताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने रोका

जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि सरकार कितना भी प्रयास कर ले हम पीछे नही हटेंगे। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। जब तक सरकार किसान विरोधी इस किसान

देवरिया में भी सपा नेताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने रोका

देवरिया/भदैनी मिरर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता व कार्यकर्ता किसानों के समर्थन ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को देवरिया तहसील से कार्यकर्ताओं ने टैक्टर रैली निकाली। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने रैली को रोक दिया। पुलिस द्वारा रैली रोकने पर पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं में हल्की झड़प भी हुई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि सरकार कितना भी प्रयास कर ले हम पीछे नही हटेंगे। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। जब तक सरकार किसान विरोधी इस किसान बिल को वापस नही ले लेती हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं जुझारू सपा नेता अरविंद पटेल ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा हम उस पर हमेशा खरे उतरेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि लाल टोपी, साइकिल किसानों का है तो हम किसानों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। किसान विरोधी बिल को लेकर सरकार की हठधर्मिता सोच से परे है। पार्टी हमेशा किसानों और जवानों के मुद्दे पर आरपार की लड़ाई लड़ेगी।

रैली में जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, जुझारु सपा नेता अरविंद पटेल, रविन्द्र यादव, गणेश पटेल, नित्यानंद त्रिपाठी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।