एडिशनल CP के हाथ देव दीपावली के व्यवस्था की कमान, बोले पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं...

देव दीपावली पर होने वाली भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पूरी कमान एडिशनल सीपी सुभाष चंद्र दुबे ने संभाल ली है। इस बार चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी रहेगी।

एडिशनल CP के हाथ देव दीपावली के व्यवस्था की कमान, बोले पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं...
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय और अपराध सुभाष चंद्र दुबे

वाराणसी,भदैनी मिरर। कार्तिक पूर्णिमा को होने वाले विश्वप्रसिद्ध अनूठी और निराली देव दीपावली पर इस बार 2 लाख लोगों के भीड़ होने की उम्मीद है। इसके लिए आलाधिकारी खुद कमान संभाल चुके है। जल मार्ग से लेकर सड़क मार्ग पर ट्रैफिक के साथ जनता की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पूरी व्यवस्था के प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) को बनाया गया है। मंगलवार को जल पुलिस, यातायात पुलिस, सिविल पुलिस, एनडीआरएफ और पीएसी के अधिकारियों संग मंत्रणा कर सारी तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए।

जनता से दुर्व्यवस्था बर्दाश्त नहीं

एडिशनल सीपी मुख्यालय और अपराध सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक की निगरानी होगी। ट्रैफिक पर फोकस रहेगा, घाटों के पहले पार्किंग व्यवस्था भी की जाएगी।

अफसरों ने किया निरीक्षण

मंगलवार की सुबह पुलिस अफसरों की टीम ने संत रविदास घाट से राजघाट तक स्टीमर से गंगा के सभी घाटों का निरीक्षण किया। पुलिस अफसरों ने बताया कि कल तक पार्किंग, रूट डायवर्जन, VVIP रूट, कंट्रोल रूम की स्थापना, रिवर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ORT के गठन और रिवर पेट्रोलिंग टीम की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक रामसेवक गौतम, एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय, एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय और एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।