मिर्जापुर प्रकरण: आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से की यह मांग, ACM चतुर्थ को सौंपा पत्रक...

मिर्जापुर प्रकरण: आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से की यह मांग, ACM चतुर्थ को सौंपा पत्रक...


वाराणसी, भदैनी मिरर। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सीएम पंडित कमलापति त्रिपाठी के पोते पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी और परपोते पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी सहित 41 लोगों के खिलाफ मिर्जापुर में दर्ज कराए गए आपराधिक मुकदमों को लेकर हर जिले के कांग्रेस नेता आक्रोशित है। गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी शाखाओं के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल को संबोधित पत्रक देने डीएम को जिला मुख्यालय पहुंचा। जहा एसीएम चतुर्थ ने नेताओं से पत्रक लिया। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर मिर्जापुर पुलिस प्रशासन  महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनैतिक प्रतिष्ठित घराने का मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न कर रही है।


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की सम्मानित परिवार को बदनाम किया जा रहा है। पं कमलापति त्रिपाठी के परिवार ने पूर्वांचल ही नही बल्कि प्रदेश के विकास को एक आयाम दिया था। उनका पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। वह विकास पुरुष के नाम से जाने जाते थे। उन्ही के परम्परा का निर्वहन करते हुए राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी भी लगातार जनता की लड़ाई लड़ते है। ऐसे में सरकार द्वारा द्वेष की भावना से कार्यवाही किया जा रहा है जो गलत है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से थाने में दर्ज प्राथमिकी निरस्त नही करती हैं तो बनारस समेत पूर्वांचल के कांग्रेसजन उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगा।


यह रहे उपस्थित


पत्रक देने वालों में फ़साहत हुसैन, शैलेन्द्र सिंह, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रितु पांडेय, मयंक चौबे, अशोक सिंह, मनीष मोरोलिया, डॉ राजेश गुप्ता, हसन मेहदी कब्बन, चंचल शर्मा, विनोद सिंह, विनय सहड़ेजा, लालजी यादव, डॉ अनुपम पाण्डेय, अजीत मद्देशिया, अनिल सिंह, आशिष पाठक, आकाश मल्होत्रा, किशन यादव, कृष्णा लाल गौड़, विनीत चौबे, राजकुमार सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।