मरणोपरांत 'पद्मश्री' से सम्मानित हुए डोमराजा जगदीश चौधरी, PM मोदी के रहे चुनाव प्रस्तावक...

  काशी से मनरोपरांत 'पद्मश्री' से नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा जगदीश चौधरी को सम्मानित किया गया है। डोम राजा का पिछले साल 25 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाराणसी में अंतिम संस्कार मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर होता है। दोनों घाटों पर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी डोम समाज के पास है। काशी में इस प्रमुख जिम्मेदारी को निभाने के कारण इन्हें डोमराजा कहा जाता है।

मरणोपरांत 'पद्मश्री' से सम्मानित हुए डोमराजा जगदीश चौधरी, PM मोदी के रहे चुनाव प्रस्तावक...

वाराणसी, भदैनी मिरर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म सम्मान पाने वालों की सूची जारी कर दी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री दिया जाएगा।

 
काशी से मनरोपरांत 'पद्मश्री' से नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे डोम राजा जगदीश चौधरी को सम्मानित किया गया है। डोम राजा का पिछले साल 25 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाराणसी में अंतिम संस्कार मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर होता है। दोनों घाटों पर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी डोम समाज के पास है। काशी में इस प्रमुख जिम्मेदारी को निभाने के कारण इन्हें डोमराजा कहा जाता है।


जगदीश चौधरी ने पीएम मोदी का प्रस्तावक बनने पर गर्व जताते हुए कहा था कि यह पूरी बिरादरी के लिए गर्व की बात है कि मैं प्रधानमंत्री का प्रस्तावक बन सका। जगदीश चौधरी ने यह भी कहा था कि अब हमारे समाज को अलग पहचान मिली है। पहली बार किसी राजनीतिक दल ने हमें यह पहचान दी है। हम बरसों से लानत झेलते आए हैं। हालात पहले से सुधरे जरूर हैं, लेकिन समाज में हमें पहचान नहीं मिली है और प्रधानमंत्री चाहेंगे तो हमारी दशा जरूर बेहतर होगी। उनके निधन की खबर से स्वयं प्रधानमंत्री मर्माहत थे और उन्होंने ट्वीट कर शोक जाहिर की थी, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने भी डोम राजा की महत्ता को बताते हुए शोक व्यक्त किया था।