जीआईसी कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर दिया धरना, भरी हुंकार...

जीआईसी कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर दिया धरना, भरी हुंकार...

वाराणसी,विनोद कुमार विश्वकर्मा। जीआईसी कर्मचारियों ने बुधवार को वाराणसी मंडल के मुख्यालय पर हड़ताल किया।  इस दौरान राजेश गुजराती ने कहा कि आज हमने निजीकरण के विरोध में आईपीओ के खिलाफ आंदोलन किया है। आईपीओ एफडीआई और निजी करण के खिलाफ यह आंदोलन हमारा चलता रहेगा।

 उन्होंने कहा कि एलआईसी पब्लिक प्रॉपर्टी है 3200000 करोड़ कि यह संस्था और रेलवे के बाद सबसे ज्यादा जमीन जायदाद वाली संस्था जो 40 करोड़ पॉलिसी होल्डर की संपत्ति है, उसे प्राइवेट करके किसी अदानी अंबानी के आज बेचने का सरकार का कुचक्र रच रही है। जिसे हम कर्मचारी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसे रोकने के लिए हम अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे। इसके बाद हम लोग राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी करेंगे और जरूरत पड़े तो सड़क पर भी उतरेंगे। हड़ताल में विनोद कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री जितेंद्र सिंह, सुमंत कुमार इत्यादि कर्मचारी सम्मिलित रहे।