PM के प्रति किसानों को जताना चाहिए आभार: RPI अध्यक्ष रामदास आठवले बोले UP में लड़ेंगे चुनाव, BJP को फायदेमंद होगा हमारा साथ...

Farmers should show gratitude towards PM RPI President Ramdas Athawale said will contest elections in UPPM के प्रति किसानों को जताना चाहिए आभार: RPI अध्यक्ष रामदास आठवले बोले UP में लड़ेंगे चुनाव, BJP को फायदेमंद होगा हमारा साथ...

PM के प्रति किसानों को जताना चाहिए आभार: RPI अध्यक्ष रामदास आठवले बोले UP में लड़ेंगे चुनाव, BJP को फायदेमंद होगा हमारा साथ...

वाराणसी,भदैनी मिरर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले सोमवार को वाराणसी में थे। उन्होंने 3 कृषि कानून को वापस लिए जाने पर कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताना चाहिए और अड़ियल व्यवहार त्याग देना चाहिए। एमएसपी सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा बाद में भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन खत्म कर देना चाहिए लेकिन किसान अभी भी आंदोलनरत हैं और लखनऊ में महापंचायत भी बुलाई गई है।

देश चलाना हो जाएगा मुश्किल

रामदास आठवले ने सीएए-एनआरसी वापस लिए जाने की मांग पर जबाब देते हुए कहा कि नए कृषि कानून की तरह सभी कानूनों को वापस लिया जाने लगा तो मंत्रिमंडल और पार्लियामेंट में क्या होगा? इस तरह फिर देश चलाना ही मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने वरुण गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग पर कहा कि सब कुछ प्रधानमंत्री ही नहीं बोलेंगे, किसानों के हित की चिंता पीएम को है। वह आगे भी किसानों के हित में ही फैसले लेंगे।महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे तो देश में भी बढ़े थे। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की है, आगे और भी राहत मिलेगी। इसी तरह से महंगाई पर भी सार्थक तरीके से अंकुश लगाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन भी विकसित किए जा रहे हैं।

25-30 सीटों की बनाएंगे सूची

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने उत्तर प्रदेश (UP) विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम 25 से 30 सीटों की सूची बनाएंगे। पूरी उम्मीद है कि हमें 10 से 12 सीटें मिलनी चाहिए। इस मामले में अमित शाह, जेपी नड्‌डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारी बात हुई है। उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी की रैली आगामी दिसंबर महीने में योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होगी। बीजेपी के लिए RPI का साथ हर तरह से फायदेमंद ही साबित होगा।