स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से मांगी थी रंगदारी, चितईपुर चौकी इंचार्ज ने किया अवैध असलहा संग गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से मांगी थी रंगदारी, चितईपुर चौकी इंचार्ज ने किया अवैध असलहा संग गिरफ्तार

वाराणसी, भदैनी मिरर। प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी से रंगदारी मांगने वाले भगवान लंका निवासी विवेक लूथरा को चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बुधवार को करौदी बड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को विवेक के पास से एक देशी नाजायज तमंचा 0.315 बोर और 2 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने विवेक के ऊपर आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा पंजीकृत किया है। 

पहले लिया विश्वास में फिर लगा धमकाने

प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में तैनात रुद्रकांत भट्टाचार्या का परिवार आदित्य नगर करौंदी में रहता हैं। विवेक लूथरा ने किराए का मकान खोजवाने में रुद्रकांत की मदद की थी। जिसके बाद विवेक रुद्रकांत से नजदीकियां बढाने लगा और अपने विश्वास में उन्हें ले लिया। पुलिस के मुताबिक, धीरे-धीरे रुद्रकांत के कुछ जरुरी दस्तावेज विवेक लूथरा अपने पास रख लिया। रुद्रकांत ने जब अपने दस्तावेज मांगे तो विवेक लूथरा उन्हें डराने-धमकाने लगा और दस्तावेज वापस देने के एवज में पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने लगा। इससे भयभीत रुद्रकांत ने 27 अगस्त को तहरीर दिया। चितईपुर थाने में विवेक लूथरा के खिलाफ आईपीसी 504,506, 386 में मुकदमा दर्ज किया गया था।