फांसी लगाकर दी जान: किशोरी के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

फांसी लगाकर दी जान: किशोरी के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी,भदैनी मिरर। सिन्धोरिया कॉलोनी में महज 16 वर्ष की किशोरी साड़ी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि किशोरी ने आत्महत्या क्यों की यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

मुम्बई में कक्षा 9 की छात्रा थी किशोरी

मुम्बई में रहने वाले संतोष गुप्ता अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ लॉकडाउन में अपने रिश्तेदार भाई के घर मड़ुवाडीह के लहरतारा सिन्धोरिया कॉलोनी में आकर रहने लगे। संतोष दाना बेचकर अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करते है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे आराम करने की बात कहकर किशोरी मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में गई। काफी देर तक जब किशोरी नीचे नहीं उतरी तो पिता संतोष छत पर गए। कमरे में बेटी को साड़ी के फंदे पर पंखे के सहारे झूलता देखकर अवाक रह गए। अनान-फानन में परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतारा और नजदीक के अस्पताल ले गए, जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रुम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतिका युवती मुम्बई के निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी, वह दो भाईयों में बड़ी थी।