बाबा दरबार पहुंचे डिप्टी CM दर्शन-पूजन कर काल भैरव से लिया आशीष, विश्वनाथ धाम का किया अवलोकन..

Baba reached the Darbar took blessings from Kaal Bhairav ​​by worshiping the Deputy CM visited Vishwanath Dhamबाबा दरबार पहुंचे डिप्टी CM दर्शन-पूजन कर काल भैरव से लिया आशीष, विश्वनाथ धाम का किया अवलोकन..

बाबा दरबार पहुंचे डिप्टी CM दर्शन-पूजन कर काल भैरव से लिया आशीष, विश्वनाथ धाम का किया अवलोकन..

वाराणसी,भदैनी मिरर। दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनने पर केशव प्रसाद मौर्या शुक्रवार की देर शाम बनारस पहुंचे।कार्यभार संभालने के बाद उनका पहला काशी आगमन था। वहीं शनिवार की सुबह चैत्र नवरात्र की प्रथम तिथि को डिप्टी सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेका । उन्होंने पहले काशी कोतवाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करके तेल अर्पित किया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन और दुग्‍धाभिषेक कर मंगल कामना की। 

आचार्य तीर्थराज के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने उप मुख्यमंत्री का विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। मंदिर प्रशासन की ओर से उप मुख्यमंत्री का रुद्राक्ष की मालाऔर बाबा का चढ़ाया गया प्रसाद भेंट किया गया। उप मुख्‍यमंत्री ने इस दौरान विश्वनाथ धाम का अवलोकन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी भी ली। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री मंदिर से रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहां से डिप्टी सीएम सर्किट पहुंचे और माता विंध्यवासिनी के दरबार के लिए रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और गंतव्य के लिए रवाना हो गए।