पूजा पंडालों में पहुंचकर भाजपा विधायक ने किया पूजन अर्चन

चकिया के भाजपा विधायक कैलाश खरवार ने नगर के श्री श्री सहदुल्लापुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित किए‌ गये दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ मां का पूजन अर्चन किया।

पूजा पंडालों में पहुंचकर भाजपा विधायक ने किया पूजन अर्चन

पीडीडीयू,भदैनी मिरर। नवरात्रि की सप्तमी तिथि को पूजा‌ पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की‌ गयी। जिसके बाद क्षेत्र के‌ तमाम दर्शकों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के भी पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। साथ ही चकिया व्यापार मंडल द्वारा नगर के गांधी पार्क तिराहे के पास सहायतार्थ शिविर लगाया गया। ताकि नगर में दुर्गा पूजा घूमने आए श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी होने पर तत्काल मदद किया जा सके।

इसी क्रम में चकिया के भाजपा विधायक कैलाश खरवार ने नगर के श्री श्री सहदुल्लापुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित किए‌ गये दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ मां का पूजन अर्चन किया। इसके‌ बाद विधायक ने समिति के‌ अध्यक्ष, सभासद राजेश चौहान से कुशल जाना। इसके‌ साथ ही नगर के अन्य दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर विधायक ने पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पंडाल के पदाधिकारियों को अगर जरूरत पड़ी तो हम हर संभव के मदद के लिए तैयार हैं।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष,पूर्व सभासद गौरव श्रीवास्तव,कैलाश जायसवाल, सभासद राजेश चौहान, भाजपा महिला कार्यकर्ता बसंती चौहान, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय