बुधवार को मिले 1869 मरीज, दस की मौत, रिकवरी रेट में वृद्धि...

बुधवार को मिले 1869 मरीज, दस की मौत, रिकवरी रेट में वृद्धि...

वाराणसी, भदैनी मिरर। कोरोना की रफ्तार ने सभी इंतजाम पर पानी भर दिया है। बुधवार को फिर 1869 नए मरीज मिल गए। हालांकि एक सुखद खबर यह रही कि 2162 लोग होम आइसोलेशन से ठीक भी हुए है, वही 25 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर को लौटे है। वही सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 10 लोगों के निधन की खबर है, अब तक 529 लोग इस बीमारी से जान गवां बैठे है। अब जनपद में 17528 एक्टिव मरीज है।